नदी में गिरने से किसी की जान नहीं जाती...
जान तभी जाती है जब कि तैरना नहीं आता...🏊🏊🏊
परिस्थितियाँ कभी समस्या नहीं बनती....
समस्या तभी बनती है जब हमें परिस्थितियों से निपटना नहीं आता...!!!
*****
आजकल तो दाल खाते वक़्त अगर मुँह में कंकड़ भी आ जाये तो ऐसा लगता है जैसे 20 रुपए का नुकसान हो गया।
ना थूकते बनता है ना निगलते ,,,
*****
जब कन्या अपने,पिता के घर होती है,"रानी "रहती है.
पहली बार ससुराल जाती है,"ल्क्ष्मी",बनकर जाती है.
और ससुराल मे काम कऱते-करते "बाई" बन जाती है,
इस तरह लडकीया "रानी-लक्ष्मी-बाई" बन जाती है...!!!
और फिर पति को अंग्रेज समज लेती है
*****
एक आदमी प्रार्थना कर रहा था !
तभी वहाँ भगवान प्रकट हुए और
बोले - "मन्नत मांगो "़
आदमी बोला - "मुझे शादी-शुदा
से अविवाहित बना दो ़ "
प्रभु बोले - "बेटा, मन्नत मागो .
जन्नत नहीं !"
*****
Ek लडकी की 5 करोड़
की लाटरी निकली..
कंपनी ने सोचा..
अचानक बताया तो लड़की
ख़ुशी से मर सकती है..
कंपनी ने एक बूढ़े बाबा को
ये काम दिया कि लड़की को
ऐसे बताओ की वो ख़ुशी से
मर न जाये !
बूढ़े बाबा ने जाकर उस लड़की
से कहा “सोचो अगर तुम्हे
5 करोड़ का ईनाम निकले
तो तुम क्या करोगी ?”
लड़की बोली..
“बाबा मैं … मैं
आप से शादी कर लुंगी, और जिन्दगी भर आपको प्यार करूँगी...
और यही नहीं आधा ईनाम
भी आपको दे दूंगी !”
साला बाबा ही ख़ुशी से मर गया..
*****
नौकरानी-बीबीजी मुझे दस दिन की छुट्टी चाहिए।
मालकिन-तू दस दिन छुट्टी पे जाएगी
तो तेरे साहब का टिफिन कौन बनाएगा
उन्हें दवाई कौन देगा।
उनके कपडे कौन धोएगा। प्रेस कौन करेगा
नौकरानी ने शरमाते हुए बड़े प्यार से कहा आप कहे तो साहब को साथ ले जाऊ😊😃😄😝😜😛
मालकिन--
*****
कुम्हारन बैठी रोड़ किनारे,लेकर दीये दो-चार।
जाने क्या होगा अबकी,करती मन में विचार।।
याद करके आँख भर आई,पिछली दीवाली त्योहार।
बिक न पाया आधा समान,चढ गया सर पर उधार।।
सोंच रही है अबकी बार,दूँगी सारे कर्ज उतार।
सजा रही है, सारे दीये करीने से बार बार।।
पास से गुजरते लोगों को देखे कातर निहार।...
*****
आगे सफर था और पीछे हमसफर था..
रूकते तो सफर छूट जाता और चलते तो हमसफर छूट जाता..
मंजिल की भी हसरत थी और उनसे भी मोहब्बत थी..
ए दिल तू ही बता,उस वक्त मैं कहाँ जाता...
मुद्दत का सफर भी था और बरसो का हमसफर भी था
रूकते तो बिछड जाते और चलते तो बिखर जाते....
यूँ समँझ लो,
प्यास लगी थी गजब की...
मगर पानी मे जहर था...
पीते तो मर जाते और ना पीते तो भी मर जाते.
बस यही दो मसले, जिंदगीभर ना हल हुए!!!
ना नींद पूरी हुई, ना ख्वाब मुकम्मल हुए!!!
वक़्त ने कहा.....काश थोड़ा और सब्र होता!!!
सब्र ने कहा....काश थोड़ा और वक़्त होता!!!
सुबह सुबह उठना पड़ता है कमाने के लिए साहेब...।।
आराम कमाने निकलता हूँ आराम छोड़कर।
"हुनर" सड़कों पर तमाशा करता है और "किस्मत" महलों में राज करती है!!
"शिकायते तो बहुत है तुझसे ऐ जिन्दगी,
पर चुप इसलिये हु कि, जो दिया तूने,
वो भी बहुतो को नसीब नहीं होता"..
अजीब सौदागर है ये वक़्त भी!!!!
जवानी का लालच दे के बचपन ले गया....
अब अमीरी का लालच दे के जवानी ले जाएगा. .......
*****
लड़का – कहाँ हो ....
लड़की – mom dad के साथ..
. dinner कर रही हूँ ..
रितुवन होटल में ...
घर पहुँच के बात करती हूँ.
तुम कहाँ हो ?
लड़का– जिस भंडारे में तू जीम..
रही है ना....
मैं वहीँ तुम्हारे पीछे वाली.
लाइन में परोस रहा हूँ.
नुक्ति पुडी चाहिए हो तो बता देना
*****
Diwali की खुशी में सबको मेरी तरफ से बेहतरीन होटल में लाजवाब पार्टी..
होटल का पता :
மமைதபதவ போணோய பவணொணக்ஷ, ழவடொயவமழ, மவணவண, ஓஒடவோமஸமஸப.
कोई बहाना नहीं चलेगा
सबको आना हे..
*****
एक औरत ने तीन संतों को अपने घर के सामने
देखा। वह उन्हें जानती नहीं थी।
औरत ने कहा –
“कृपया भीतर आइये और भोजन करिए।”
संत बोले – “क्या तुम्हारे पति घर पर हैं?”
औरत – “नहीं, वे अभी बाहर गए हैं।”
संत –“हम तभी भीतर आयेंगे जब वह घर पर
हों।”
शाम को उस औरत का पति घर आया और
औरत ने उसे यह सब बताया।
पति – “जाओ और उनसे कहो कि मैं घर
आ गया हूँ और उनको आदर सहित बुलाओ।”
औरत बाहर गई और उनको भीतर आने के
लिए कहा।
संत बोले – “हम सब किसी भी घर में एक साथ
नहीं जाते।”
“पर क्यों?” – औरत ने पूछा।
उनमें से एक संत ने कहा – “मेरा नाम धन है”
फ़िर दूसरे संतों की ओर इशारा कर के कहा –
“इन दोनों के नाम सफलता और प्रेम हैं।
हममें से कोई एक ही भीतर आ सकता है।
आप घर के अन्य सदस्यों से मिलकर तय कर
लें कि भीतर किसे निमंत्रित करना है।”
औरत ने भीतर जाकर अपने पति को यह सब
बताया।
उसका पति बहुत प्रसन्न हो गया और
बोला –“यदि ऐसा है तो हमें धन को आमंत्रित
करना चाहिए।
हमारा घर खुशियों से भर जाएगा।”
पत्नी – “मुझे लगता है कि हमें सफलता को
आमंत्रित करना चाहिए।”
उनकी बेटी दूसरे कमरे से यह सब सुन रही थी।
वह उनके पास आई और बोली –
“मुझे लगता है कि हमें प्रेम को आमंत्रित करना
चाहिए। प्रेम से बढ़कर कुछ भी नहीं हैं।”
“तुम ठीक कहती हो, हमें प्रेम
को ही बुलाना चाहिए” – उसके माता-पिता ने
कहा।
औरत घर के बाहर गई और उसने संतों से पूछा –
“आप में से जिनका नाम प्रेम है वे कृपया घर में
प्रवेश कर भोजन गृहण करें।”
प्रेम घर की ओर बढ़ चले।
बाकी के दो संत भी उनके
पीछे चलने लगे।
औरत ने आश्चर्य से उन दोनों से पूछा –
“मैंने
तो सिर्फ़ प्रेम को आमंत्रित किया था। आप लोग
भीतर क्यों जा रहे हैं?”
उनमें से एक ने कहा – “यदि आपने धन और
सफलता में से किसी एक को आमंत्रित किया होता
तो केवल वही भीतर जाता।
आपने प्रेम को आमंत्रित किया है।
प्रेम कभी अकेला नहीं जाता।
प्रेम जहाँ-जहाँ जाता है, धन और सफलता
उसके पीछे जाते हैं।
इस कहानी को एक बार, 2 बार, 3 बार
पढ़ें ........
अच्छा लगे तो प्रेम के साथ रहें,
प्रेम बाटें, प्रेम दें और प्रेम लें
क्यों कि प्रेम ही
सफल जीवन का राज है।
Must read
*****
अध्यापक : बच्चों रामचंद्र ने समुन्द्र पर पुल बनाने का निर्णय लिया ।
पप्पू : सर मैं कुछ कहना चाहता हूँ ।
अध्यापक : कहो बेटा ।
पप्पू : रामचन्द्र का पुल बनाने का निर्णय गलत था ।
🐾🐾🐾🐾🐾
अध्यापक : कैसे ?
पप्पू : सर उनके पास हनुमान थे जो उड़कर लंका जा सकते थे । तो उनको पुल बनाने की कोई जरुरत ही नही थी ।
अध्यापक : हनुमान ही तो उड़ना जानते थे बाकि रीछ और वानर तो नही उड़ते थे ।
पप्पू : सर वो हनुमान की पीठ पर बैठकर जा सकते थे ।
💥💥💥💥💥
जब हनुमान पूरा पहाड़ उठाकर ले जा सकते थे तो वानर सेना को भी तो उठाकर ले जा सकते थे ।
अध्यापक : भगवान की लीला पर सवाल नही उठाया करते ।
पप्पू : वैसे सर एक उपाय और था ।
अध्यापक : क्या ?
पप्पू : सर हनुमान अपने आकार को कितना भी छोटा बड़ा कर सकते थे जैसे सुरसा के मुँह से निकलने के लिए छोटे हो गए थे
💐💐💐💐💐
और सूर्य को मुँह में देते समय सूर्य से बड़े तो वो अपने आकार को भी तो समुन्द्र की चौड़ाई से बड़ा कर सकते थे और समुन्द्र के ऊपर लेट जाते ।
सारे बंदर हनुमान जी की पीठ से गुजरकर लंका पहुँच जाते और रामचंद्र को भी समुन्द्र की अनुनय विनय करने की जरुरत नही पड़ती । वैसे सर एक बात और पूछूँ ?
अध्यापक : पूछो ।
🍀🍀🍀🍀🍀
पप्पू : सर सुना है । समुन्द्र पर पुल बनाते समय वानरों ने पत्थर पर राम राम लिखा था जिससे पत्थर पानी पर तैरने लगे थे ।
अध्यापक : हाँ तो ये सही है ।
पप्पू :सवाल ये है बन्दर भालुओं को पढ़ना लिखना किसने सिखाया था ?
अध्यापक : हरामखोर बंद कर अपनी बकवास और मुर्गा बन जा ।
*****
एक बार एक महात्माजी अपने कुछ शिष्यों के
साथ जंगल में आश्रम बनाकर रहते थें, एक दिन
कहीं से एक बिल्ली का बच्चा रास्ता भटककर
आश्रम में आ गया । महात्माजी ने उस भूखे
प्यासे बिल्ली के बच्चे को दूध-रोटी
खिलाया । वह बच्चा वहीं आश्रम में रहकर
पलने लगा। लेकिन उसके आने के बाद
महात्माजी को एक समस्या उत्पन्न
हो गयी कि जब वे सायं ध्यान में बैठते तो वह
बच्चा कभी उनकी गोद में चढ़ जाता,
कभी कन्धे या सिर पर बैठ जाता ।
तो महात्माजी ने अपने एक शिष्य को बुलाकर
कहा देखो मैं जब सायं ध्यान पर बैठू, उससे
पूर्व तुम इस बच्चे को दूर एक पेड़ से बॉध
आया करो। अब तो यह नियम हो गया,
महात्माजी के ध्यान पर बैठने से पूर्व वह
बिल्ली का बच्चा पेड़ से बॉधा जाने लगा । एक
दिन महात्माजी की मृत्यु हो गयी तो उनका एक
प्रिय काबिल शिष्य उनकी गद्दी पर बैठा । वह
भी जब ध्यान पर बैठता तो उससे पूर्व
बिल्ली का बच्चा पेड़ पर बॉधा जाता । फिर एक
दिन तो अनर्थ हो गया, बहुत बड़ी समस्या आ
खड़ी हुयी कि बिल्ली ही खत्म हो गयी। सारे
शिष्यों की मीटिंग हुयी, सबने विचार विमर्श
किया कि बड़े महात्माजी जब तक बिल्ली पेड़ से
न बॉधी जाये, तब तक ध्यान पर नहीं बैठते थे।
अत: पास के गॉवों से कहीं से भी एक
बिल्ली लायी जाये। आखिरकार काफी ढूंढने के
बाद एक बिल्ली मिली, जिसे पेड़ पर बॉधने के
बाद महात्माजी ध्यान पर बैठे।
विश्वास मानें, उसके बाद जाने
कितनी बिल्लियॉ मर चुकी और न जाने कितने
महात्माजी मर चुके। लेकिन आज भी जब तक
पेड़ पर बिल्ली न बॉधी जाये, तब तक
महात्माजी ध्यान पर नहीं बैठते हैं। कभी उनसे
पूछो तो कहते हैं यह तो परम्परा है। हमारे पुराने
सारे गुरुजी करते रहे, वे सब गलत
तो नहीं हो सकते । कुछ भी हो जाये हम
अपनी परम्परा नहीं छोड़ सकते।
यह तो हुयी उन महात्माजी और उनके
शिष्यों की बात ।
पर कहीं न कहीं हम सबने भी एक नहीं; अनेकों ऐसी बिल्लियॉ पाल रखी हैं।
जैसे -
हज में शैतान को पत्थर मारना ।
ईद पर बकरा हलाल करना।
दीवाली पर जुआ खेलना।
साईं बाबा की कब्र पर सिर फोड़ना।
अजमेर वाले ख्वाजा पीर की दरगाह पर धक्के खाना ।
निर्मल बाबा के गोलगप्पे से सफलता।
जाकिर नायक को सनातन धर्म का ज्ञाता समझना ।
पाल दिनाकरन / बेन्नी हिंन्न जैसे धोखेबाज इसाई मिशनरियों को सच्चा मानना.
कुछ और भी बिल्लियाँ पाली हुई हैं -
जैसे फेयर एण्ड लवली क्रीम से रंग गोरा होना
बूस्ट बोर्नविटा होर्लिक्क्स को ताकत का भण्डार समझाना
फिल्म वालों के विज्ञापन देखकर सामान खरीदना ।
कृपया अपनी बिल्लियाँ खोल दे .
*****
No comments:
Post a Comment